फर्रुखाबाद : रेलवे ट्रैक पर खाद की बोरी और साइकिल छोड़ भागा किसान, इंजन में फंसी साइकिल

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कमलगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान साइकिल पर खाद की बोरी लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को सामने आते देख किसान घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए साइकिल व खाद ट्रैक पर ही छोड़कर तुरंत भाग निकला।

इंजन में फंसी साइकिल, टला बड़ा हादसा

ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक साइकिल इंजन में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जीआरपी और पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब बीस मिनट तक ट्रेन वहां खड़ी रही, जिसके बाद इंजन से साइकिल निकालकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइकिल पर खाद ले जाने वाला वह किसान कौन था।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें