जनपद फर्रूखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात करीब 2 बजे एक महिला अपने घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी पप्पू उर्फ जयवीर चुपके से उसके कमरे में दाखिल हो गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों के पहुंचने पर भागने लगा आरोपी
आरोपी की इस हरकत पर पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर पास ही मौजूद उसके देवर और देवरानी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आपातकालीन नंबर यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल
सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पप्पू उर्फ जयवीर को पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।























