फर्रूखाबाद : एसपी आरती सिंह ने 10 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

जनपद फर्रूखाबाद में शांति और कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनातियां जारी कर दी हैं। इस आदेश के बाद जिले की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों को नए प्रभारी मिल गए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

फतेहगढ़ और याकूतगंज चौकी में नए प्रभारियों की तैनाती

देर रात जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की याकूतगंज चौकी की कमान सौंपी गई है। वहीं, याकूतगंज चौकी के निवर्तमान प्रभारी प्रमोद कुमार का स्थानांतरण पुलिस लाइन के लिए किया गया है। इसके साथ ही, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की सेंट्रल जेल चौकी के प्रभारी शिव कुमार का तबादला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की कुआं खेड़ा चौकी पर किया गया है, जबकि कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को सेंट्रल जेल चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

कायमगंज, मोहम्मदाबाद और शमशाबाद क्षेत्र में बदलाव

प्रशासनिक बदलाव की इस कड़ी में कायमगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को मंडी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना मोहम्मदाबाद से उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा को ताजपुर चौकी और उपनिरीक्षक हरीश कुमार को फैजाबाद चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। फैजाबाद चौकी के निवर्तमान प्रभारी प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडे को रेलवे रोड चौकी और फतेहगढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव को सरह चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें