फर्रुखाबाद : जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शातिर अपराधी को पुलिस ने किया ताड़ी पार– मियाद के दौरान जिले में दिखे तो होगी सख्त कार्रवाई

जनपद फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में राजेपुर थाना पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों का पालन करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने जिला बदर घोषित किए गए एक शातिर अपराधी को नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए फर्रुखाबाद जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।

नोटिस देकर कराया आदेश का पालन

बता दें कि, राजेपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी मनीष, पुत्र जगबहादुर के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद द्वारा जिला बदर की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध जारी नोटिस की तामील कराते हुए उसे जिले की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांतिप्रिय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

सीमा में बिना अनुमति प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई

थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुपालन में निष्पक्ष रूप से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला बदर की निर्धारित अवधि के दौरान आरोपी की सभी गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। यदि आरोपी बिना किसी पूर्व अनुमति के फर्रुखाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ और भी गंभीर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें