फर्रूखाबाद : चेतावनी बिंदु के पार पहुंची गंगा, नरौरा बांध से छोड़ा गया 1,72,721 क्यूसेक पानी – प्रशासन अलर्ट

फर्रूखाबाद । गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। शनिवार को पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर 136.70 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो कि चेतावनी बिंदु 136.60 सेंटीमीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि बीते दिनों पानी घटने से स्थिति सामान्य हुई थी, लेकिन गुरुवार रात से शुरू हुई वृद्धि के कारण शुक्रवार रात तक लगभग 30 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया।

नरौरा बांध से छोड़ा गया भारी मात्रा में पानी

सिंचाई विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार नरौरा बांध से गंगा नदी में 1,72,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण आने वाले समय में जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, रामगंगा नदी का जलस्तर फिलहाल सामान्य से नीचे बना हुआ है। रामगंगा में खो बैराज से 1,400 क्यूसेक, रामनगर बैराज से 1,084 क्यूसेक और हरेली बैराज से 140 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

तटीय गांवों में अलर्ट, जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे तटीय गांवों के निवासियों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए पूर्व में ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने और जलस्तर पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें