फर्रूखाबाद : कायमगंज में 40 साल पुराने जमीन विवाद से परेशान किसान पेड़ पर चढ़ा, तहसील परिसर में मचा हड़कंप

बुधवार की सुबह जनपद फर्रूखाबाद के कायमगंज तहसील परिसर में जमीन विवाद से तंग आकर एक किसान आत्महत्या के इरादे से पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कायमगंज
जानकारी देता पीड़ित किसान इंद्रजीत

दादी की 7.5 बीघा जमीन पर जालसाजी का आरोप

पीड़ित किसान की पहचान कंपिल थाना क्षेत्र के सिवारा खास निवासी इंद्रपाल के रूप में हुई है। इंद्रपाल का कहना है कि उनकी दादी रेवती के नाम 7.5 बीघा जमीन थी, जिसे उनकी मौत के बाद गांव के ही कल्याण नाम के व्यक्ति ने जालसाजी करके अपने नाम दर्ज करा लिया। यह विवाद पिछले 40 सालों से चला आ रहा है। न्याय पाने के लिए उनके पिता लड़ैते ने तहसील से लेकर कमिश्नरी तक के चक्कर काटे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

पिता और भाई की मौत के बाद अकेला पड़ा किसान

लंबी कानूनी लड़ाई के बीच किसान के पिता और पैरवी कर रहे बड़े भाई वीरपाल का निधन हो गया। अब परिवार में इंद्रपाल अकेले ही इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। किसान का आरोप है कि दबंग अब उनके पिता के हिस्से की बची हुई जमीन पर भी कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के चलते परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

कायमगंज
कायमगंज

एसडीएम के आश्वासन के बाद पेड़ से उतरा किसान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार हर्षित सिंह और कोतवाली प्रभारी मदन मोहन शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसान को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का ठोस भरोसा दिया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित ने पहले उनके पास सीधी शिकायत नहीं की थी। अब मामले की गहराई से जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें