फर्रुखाबाद : जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के खिलाफ सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान – मिला छात्रों का समर्थन

रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण के प्रशासनिक आदेश के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। इस फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी और उसकी छात्र इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में फर्रुखाबाद के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव की अगुवाई में एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिक्षा के मंदिर पर यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक रंजिश से प्रेरित है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

छात्रों का मिला भारी समर्थन : “शिक्षा के मंदिर को गिराना छात्र हितों पर सीधा हमला”

डिग्री कॉलेज परिसर में चलाए गए इस हस्ताक्षर अभियान को युवाओं और सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भरपूर समर्थन मिला। अभियान में शामिल छात्रों का साफ तौर पर कहना था कि बेहतर पढ़ाई के लिए बनाए गए एक विश्वस्तरीय संस्थान को राजनीतिक फायदे और आपसी रंजिश के चलते निशाना बनाना सरासर गलत है। छात्रों ने हस्ताक्षर कर संदेश दिया कि शिक्षा के धाम को ध्वस्त करने का यह आदेश उनके भविष्य और अधिकारों पर सीधी चोट है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सपा दिग्गजों ने बढ़ाया युवाओं का हौसला, एकजुट होकर उठाई आवाज

पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि युवाओं के इस अभियान में जान फूंकने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, सदर विधानसभा अध्यक्ष पवन कठेरिया, जिला सचिव विनीत परमार व राजन यादव प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें