जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष और आजीवन समाज सेवा में समर्पित रहे स्वर्गीय डॉ. शिवपाल सिंह वैद्य जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र डॉ. एमपी सिंह आज क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहे हैं। डॉक्टरी के पेशे को सिर्फ कमाई का जरिया न बनाकर वे इसके जरिए जन-सेवा में जुटे हुए हैं। अनुशासन के सख्त और गंभीर स्वभाव वाले डॉ. साहब अपने अनुभव के दम पर गंभीर से गंभीर बीमारियों का सफल इलाज कर लोगों को नया जीवन दे रहे हैं।

व्यापार मंडल ने प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर किया नमन
डॉ. एमपी सिंह के इसी समर्पण और समाज के प्रति निष्ठा को देखते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फर्रुखाबाद ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया है। प्रांतीय मंत्री व जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नितिन रस्तोगी की मौजूदगी में उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।

कायमगंज टीम की मौजूदगी में हुआ भव्य सम्मान
जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कायमगंज नगर अध्यक्ष अमर गुप्ता और महामंत्री रिंकू कौशल अपनी पूरी टीम के साथ डॉ. साहब के क्लिनिक पहुंचे। पूरी टीम ने डॉ. MP सिंह को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र को ऐसे अनुभवी और दयालु डॉक्टरों की सख्त जरूरत है। व्यापार मंडल के इस कदम की पूरे शहर और व्यापारिक वर्ग में जमकर सराहना हो रही है।



















