फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 6 साल पहले हुई थी शादी – पुलिस जांच में जुटी

जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र के गांव जानकीपुर निवासी यशवीर राजपूत की 26 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि दुर्गा की शादी साल 2018 में यशवीर राजपूत से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाला पति दो दिन पहले ही एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

नवाबगंज
मृतका सीता राजपूत का फाइल फोटो

“भैया मुझे बचा लो!” – रोते हुए सुनाई थी आपबीती

मृतका के भाई रक्षपाल ने ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रक्षपाल का कहना है कि सोमवार शाम और मंगलवार सुबह दुर्गा ने रोते हुए फोन किया था और बताया था कि उसके साथ जमकर मारपीट की जा रही है और उसकी जान को खतरा है। इसके कुछ ही देर बाद 11 बजे पति का फोन आया कि दुर्गा की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे, जहां आक्रोशित परिजनों और ससुर के बीच तीखी हाथापाई भी हो गई, जिसे पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।

फांसी या साजिश? पुलिस और फॉरेंसिक जांच में जुटी

ससुराल वालों का दावा है कि दुर्गा ने टिनशेड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दी है। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि पुलिस के आने से पहले ही शव को नीचे उतारकर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें