फर्रुखाबाद : कायमगंज में समझौते के कुछ घंटे बाद ही पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति फरार – पुलिस जांच में जुटी

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुवेरपुर में 30 वर्षीय विवाहिता खुशनुमा का शव देर शाम को घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना से कुछ ही घंटे पहले दोपहर में पुलिस कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया था, जिसके बाद वह अपने ससुराल लौटी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही मृतका का पति जावेद मंसूरी घर से फरार बताया जा रहा है।

कायमगंज
मृतका खुशनुमा का फाइल फोटो

तीन दिन की गुमशुदगी और फिर मौत का रहस्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका खुशनुमा की शादी सात साल पहले जावेद मंसूरी से हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे छह वर्षीय जिकरा, चार वर्षीय इमला और एक वर्षीय जैन हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से पारिवारिक अनबन चल रही थी। खुशनुमा अचानक तीन दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को ससुराल वालों ने कोतवाली में दी थी। गुरुवार को जब खुशनुमा अपने मायके वालों के साथ खुद कोतवाली पहुंची, तो पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और खुशनुमा को वापस ससुराल भेज दिया। लेकिन शाम करीब छह बजे अचानक उसके फंदे पर लटके होने की खबर से कोहराम मच गया।

मायके वालों ने लगाया हत्या का संगीन आरोप

बेटी की मौत की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरतल सलेमपुर से मायके पक्ष के लोग के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके पक्ष के लोगों ने पति जावेद पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें