फर्रुखाबाद : फरिश्ता बना सपा नेता, खून देकर बचाई जच्चा-बच्चा की जान – सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़

जनपद फर्रुखाबाद से इंसानियत को सलाम करने वाली एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। कस्बा कंपिल निवासी गर्भवती पिंकी शर्मा को प्रसव के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पता चला कि पिंकी के शरीर में खून की भारी कमी है और जच्चा-बच्चा दोनों की जान खतरे में है। डॉक्टर ने तुरंत परिजनों से AB+ खून का इंतजाम करने को कहा। यह सुनते ही पति सौरभ शर्मा के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि अस्पताल के ब्लड बैंक में यह रेयर ब्लड ग्रुप मौजूद ही नहीं था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

जब दोस्त की एक कॉल पर दौड़े चले आए ‘सपा प्रहरी’

परेशान पति सौरभ ने तुरंत मदद के लिए विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्चित शर्मा को फोन घुमाया। अर्चित बिना देर किए अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ। इसके बाद अर्चित ने अपने दोस्त और समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शिवम पटेल को याद किया। शिवम को जैसे ही पता चला कि किसी जच्चा-बच्चा की जान खतरे में है और उनका ब्लड ग्रुप ‘AB+’ है, उन्होंने एक सेकंड भी नहीं गंवाया। वे तुरंत लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और मुस्कुराते हुए अपना रक्तदान कर दिया।

सियासत से ऊपर उठकर जीती इंसानियत की जंग

सपा नेता शिवम पटेल के इस नेक काम की बदौलत आज पिंकी और उनका बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इस मुश्किल घड़ी में देवदूत बनकर आए शिवम पटेल की पिंकी के परिवार और पूरे अस्पताल प्रशासन ने जमकर तारीफ की। पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने कहा कि आज की इस चमक-दमक वाली राजनीति के दौर में शिवम पटेल ने यह साबित कर दिया है कि इंसानियत और लोगों की सेवा ही असली समाजवाद है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें