फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तीन उप निरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल

जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत और असरदार बनाने के लिए देर रात एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी ने तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव कर दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले की कई अहम और वीआईपी पुलिस चौकियों पर नए प्रभारियों को तैनात किया गया है, ताकि पुलिसिंग को और रफ्तार दी जा सके।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक, अब तक पुलिस लाइन में मुस्तैद उप निरीक्षक हरिकेश कुमार को बेहद महत्वपूर्ण पांचाल घाट चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से ही उप निरीक्षक जयेन्द्र सिंह को कोतवाली कायमगंज ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही, जसमई चौकी के मौजूदा प्रभारी अरविन्द यादव का पत्ता बदलते हुए उन्हें अब आईटीआई चौकी प्रभारी की एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तुरंत चार्ज संभालने का कड़ा फरमान

कप्तान द्वारा आधी रात को किए गए इस तबाड़तोड़ एक्शन को जिले की सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। आदेश में साफ हिदायत दी गई है कि सभी संबंधित उप निरीक्षक बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करें। इस अचानक हुए ट्रांसफर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

 

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें