फर्रुखाबाद : सपा नेताओं ने बाजार में दुकानदारों को पहनाई माला, जानिए क्या है पूरा मामला?

फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां सपा नेताओं ने महान दानवीर भामाशाह की जयंती को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुई। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस गोष्ठी को सफल बनाने का जिम्मा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने बखूबी संभाला।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

‘मेवाड़ के तारणहार’ को किया नमन

गोष्ठी के दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भामाशाह के त्याग को याद करते हुए कहा कि जब भी देश और राज्य के स्वाभिमान की बात आई, उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। इतिहास उन्हें ‘मेवाड़ का तारणहार’ कहता है। उनका जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा है। सपा प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि भामाशाह का त्याग आज के समाज के लिए एक बहुत बड़ी सीख है।

दफ्तर से निकलकर सीधे पहुंचे दुकानों पर

सपा नेता सिर्फ दफ्तर की गोष्ठी तक ही सीमित नहीं रहे। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी नेता अचानक आवास विकास के बाजार में पहुंच गए। वहां उन्होंने स्थानीय छोटे-बड़े दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात की। नेताओं ने व्यापारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर शशांक सक्सेना, सुलक्षणा सिंह, गौरव यादव, अरविंद यादव, रवि भारद्वाज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें