फर्रुखाबाद : भांजी की जान बचाने के चक्कर में नदी में डूबे मामा, गंगा स्नान करने आया था परिवार – तलाश जारी

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट (दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने) पर गंगा स्नान के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शहर के शिवाजी नगर के रहने वाले 60 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक रामशंकर अपनी भांजियों और बच्चों के साथ पवित्र गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे थे। हाथरस और पुणे से आईं भांजियां संध्या, सुशीला और सुधा भी इस पारिवारिक सफर का हिस्सा थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी पल भर में मातम में बदल जाएगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

खुद तैरना जानते थे रामशंकर, भांजी को तो बचाया पर खुद हार गए जिंदगी की जंग

चश्मदीदों के मुताबिक, स्नान के दौरान रामशंकर की भांजी सुशीला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। अपनी भांजी को डूबता देख जांबाज पूर्व सैनिक ने बिना वक्त गंवाए पानी में छलांग लगा दी। रामशंकर बेहतरीन तैराक थे, उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए सुशीला को तो सुरक्षित बाहर खींच लिया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह खुद गहरे पानी के भंवर में फंस गए। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि उनका सिर एक बार पानी के ऊपर दिखाई दिया, लेकिन फिर वह ओझल हो गए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दो बेटे देश की सेवा में तैनात, अकेले रह रहे थे रिटायर्ड फौजी

मामा को आंखों के सामने डूबता देख घाट पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे। पिछले कई घंटों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक रामशंकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आपको बता दें कि रामशंकर के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो भारतीय सेना में देश की रक्षा कर रहे हैं और एक प्राइवेट जॉब में है। इन दिनों वह घर पर अकेले ही रह रहे थे। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें