फर्रुखाबाद : जमीनी विवाद में बेटे ने ‘टकोरा’ मारकर की बुजुर्ग पिता की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

जनपद फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा में जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की जान ले ली। आरोपी बेटे मोहन सिंह का अपने पिता से काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने जमीन अपने नाम करने या पोते अमन के नाम करने से साफ इनकार कर दिया था।

खेत से लौटते ही दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहन सिंह ने बताया कि वह खेत से काम करके लौटा था और उसके हाथ में ‘टकोरा’ (खेती में इस्तेमाल होने वाला औजार) था। विवाद के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि मोहन ने तैश में आकर उसी टकोरे से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल पिता की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मृतक के दूसरे बेटे नेक राम ने आरोपी भाई मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडे और उनकी टीम ने आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया टकोरा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : जमीन नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट – पुलिस जांच में जुटी

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें