फर्रुखाबाद : जमीन नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट – पुलिस जांच में जुटी

जनपद फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय बुजुर्ग बदन सिंह अपनी पूरी जमीन अपने नाम करने के लिए बड़े बेटे मोहन के दबाव में थे। लेकिन जब बदन सिंह ने जमीन देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी बेटे ने दिनदहाड़े अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मोहम्मदाबाद
आरोपी मोहन यादव

खेत से लौटा छोटा बेटा तो मचा कोहराम

मृतक बदन सिंह के तीन बेटे हैं—मोहन, बलराम और नेकरम। बड़ा बेटा मोहन अक्सर जमीन को लेकर पिता से विवाद करता रहता था। रविवार की दोपहर जब छोटा बेटा नेकरम खेत में गेहूं की कटाई करके वापस घर लौटा, तो उसने देखा कि पिता का शव टीनशेड में पड़ा था। पिता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। नेकरम का आरोप है कि उसके भाई मोहन ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि नेकरम की तहरीर पर आरोपी मोहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे साफ है कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें