फर्रुखाबाद : कायमगंज पत्नी से अनबन के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम – 4 साल पहले हुई थी शादी

गुरुवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक काफी देर से स्टेशन पर टहल रहा था। जैसे ही कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, युवक ने अचानक ट्रैक पर छलांग लगा दी। ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर युवक को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

कायमगंज
मृतक सोहेल का फाइल फोटो

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह और आरपीएफ हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तलाक डॉक्टर विपिन ने युवक को जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी अजीम खान के 35 वर्षीय पुत्र सोहेल के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद की कहानी

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहेल जयपुर में सिलाई का काम करता था और हाल ही में ईद की छुट्टियों में घर आया था। वह पिछले पांच दिनों से अपनी ससुराल ‘गढ़ी’ में था और बुधवार शाम को ही वापस लौटा था। सोहेल के भाइयों का आरोप है कि उसकी पत्नी असमा जयपुर साथ जाने की जिद कर रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इसी मानसिक तनाव के चलते सोहेल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, अस्पताल पहुंची पत्नी असमा ने रोते हुए इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि उनके बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। वही आपको बता दे कि मृतक 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

अस्पताल में जब सोहेल का शव रखा था, तो ससुराल और मायके पक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत कराया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल प्रशासन से मेमो मिल गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें