फर्रुखाबाद : कायमगंज में नाबालिक को बहला फुसला कर ले गया इंस्टाग्राम का दोस्त, रिपोर्ट दर्ज

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मंगलवार, 7 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। वह पास के ही चौराहे पर एक डॉक्टर के घर खाना बनाने का काम करती है। लेकिन जब घंटों बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो मां ने थाने में न्याय की गुहार लगाई।

इंस्टाग्राम की दोस्ती और साजिश का शक

पीड़ित मां ने बताया कि उनकी नाबालिक बेटी की बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अंशुल कश्यप नाम के एक युवक से होती थी। आरोप है कि अंशुल ने ही बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसे अपने साथ कहीं ले गया। सोशल मीडिया पर हुई यह दोस्ती अब परिवार के लिए मुसीबत बन गई है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी अंशुल कश्यप के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें