फर्रुखाबाद : कायमगंज में मजदूरी करके वापस घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत – तीन बेटों के सर से उठा बाप का साया

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेम नगर निवासी हरपाल कोरी का 30 वर्षीय पुत्र राजेश, अपने पिता और अन्य मजदूरों के साथ पास के गांव जिजपुरा में एक तंबाकू गोदाम में काम करने गए थे। मंगलवार की देर रात काम खत्म करने के बाद वे सभी एक जुगाड़ रिक्शा पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

कायमगंज
कायमगंज

तेज रफ्तार रिक्शा बना काल, सड़क पर गिरा युवक

जब जुगाड़ रिक्शा प्रेम नगर गांव की सड़क के पास पहुंचा, तो चालक अजय पाल ने रिक्शा को काफी तेज गति में मोड़ दिया। रफ्तार तेज होने के कारण रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और उस पर बैठे राजेश अचानक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे आलू लदे एक ट्रैक्टर का पहिया राजेश को रौंदते हुए निकल गया।

कायमगंज
मृतक राजेश कोरी का फाइल फोटो

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

हादसे के बाद घायल राजेश को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में छाया मातम, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

राजेश की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी सुमन, मां सुखदेवी और बच्चों (रोहन, कार्तिक व आरब) का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे को खोने के गम में पूरे प्रेम नगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें