फर्रुखाबाद : कायमगंज में पैसों के विवाद में महिला सहकर्मी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा – भेजा जेल

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में महिला सहकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी महेश ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश और पीड़िता रेखा एक ही तंबाकू गोदाम में साथ काम करते थे। पिछले कुछ समय से उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया।

घात लगाकर किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुई महिला

घटना 23 मार्च की सुबह की है जब पीड़िता रेखा अपने काम पर जा रही थी। पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपी महेश ने कैसर खां के अड्डे के पास रेखा को रोक लिया और उन पर ‘टकोरे’ (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रेखा के चेहरे, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

देशी शराब ठेके के पास से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने हथियार किया बरामद

उपनिरीक्षक बलवीर सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपी महेश को कस्बे के एक देशी शराब ठेके के पास खाली मैदान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया टकोरा भी बरामद कर लिया है। पकड़े जाने के बाद महेश ने बताया कि वह पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

फर्रुखाबाद : कायमगंज में दिनदहाड़े युवक ने किया महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर – आरोपी गिरफ्तार

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें