फर्रुखाबाद : खेत में मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप – पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अनिल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता वीरपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपने बेटे की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फर्रुखाबाद
मृतक अनिल का फाइल फोटो

बेहोशी की हालत में खाई में मिला था अनिल

बता दें कि शमशाबाद नगर के मोहल्ला मीरादरवाजा निवासी अनिल कुमार मंगलवार को घर से निकला था। थोड़ी देर बाद एक छोटी बच्ची ने परिजनों को सूचना दी कि अनिल खेत के पास एक खाई में बेहोश पड़ा है। घरवाले तुरंत मौके पर पहुंचे और चारपाई के सहारे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शमशाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया। अनिल अपने छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था, उसकी मौत से माँ संतोषी देवी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गले पर मिले निशान, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के पिता वीरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल के गले पर नाखून के निशान पाए गए हैं, जो गला दबाकर हत्या की ओर इशारा करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) कायमगंज राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पोस्टमार्टम में नहीं हो सकी मौत के कारण की पुष्टि

मंगलवार की शाम को मृतक अनिल के सबका पोस्टमार्टम किया गया लेकिन पोस्टमार्टम में मौत के कारण की पुष्टि न हो पाने के कारण डॉक्टर के द्वारा जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें