फर्रुखाबाद : अखलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पहुंचेगा सपा का ‘स्पेशल 10’ दस्ता – 17 मार्च को हुआ था घर में विस्फोट

फर्रुखाबाद में 17 मार्च को पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए रहस्यमयी विस्फोट ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस घटना में तीन मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए थे और पूर्व विधायक के दो बेटों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के एक हफ्ते बाद, आज यानी 24 मार्च को समाजवादी पार्टी (सपा) का एक भारी-भरकम प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंच रहा है। अखिलेश यादव के इस कदम से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है, क्योंकि सपा अब इस मुद्दे पर सीधे तौर पर पुलिस और प्रशासन को घेरने की तैयारी में है।

अखिलेश के भरोसेमंद 10 सिपाही करेंगे ‘ग्राउंड जीरो’ पर जांच

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। इस टीम में जिले के कद्दावर नेताओं को शामिल किया गया है। टीम की अगुवाई जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा करेंगे। साथ ही इसमें पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी और डॉ. नवल किशोर शाक्य जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। यह टीम आज पूर्व विधायक के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास पर जाकर घायलों का हालचाल लेगी और घटना की बारीकियों को समझेगी।

पुलिस पर गंभीर आरोप : बिना जांच घायलों पर ही FIR?

इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। सपा का सीधा आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी निष्पक्ष जांच के, उल्टा धमाके में घायल हुए लोगों पर ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दी है। सपा नेताओं का कहना है कि यह पीड़ितों को प्रताड़ित करने जैसा है। आज जाने वाला प्रतिनिधिमंडल न केवल परिजनों से मुलाकात करेगा, बल्कि इस बात की भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा कि आखिर धमाके के पीछे की असली वजह क्या थी और पुलिस का रवैया कैसा रहा। यह रिपोर्ट सीधे सपा मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

फर्रुखाबाद : पूर्व सपा विधायक के घर जोरदार धमाका, मलबे में तब्दील हुई छत – बेटों समेत 6 लोग गंभीर घायल

Leave a Comment

और पढ़ें