फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी का विकासखंड कायमगंज में औचक निरीक्षण, ‘मॉडल प्रधानमंत्री आवास’ का फीता काटकर किया उद्घाटन

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कायमगंज विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई से लेकर रिकॉर्ड फाइलों तक की गहन जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी काम में ढिलाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कायमगंज
कायमगंज

फरियादियों की सुनवाई में न हो देरी, वरना होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनसुनवाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले हर फरियादी की समस्या का समय पर और सही समाधान होना चाहिए। आईजीआरएस (IGRS) पर आने वाली शिकायतों को लेकर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजों पर निस्तारण न करें, बल्कि मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें।

कायमगंज
कायमगंज

सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी

जिलाधिकारी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। साथ ही, उन्होंने ब्लॉक में आर.आर.सी (RRC) सेंटर को पूरी तरह चालू करने और राज्य वित्त आयोग के कार्यों का समय पर भुगतान करने का आदेश दिया।

कायमगंज
कायमगंज

प्रेरणा कैंटीन और मॉडल आवास का किया लोकार्पण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक कैंपस में बने ‘मॉडल प्रधानमंत्री आवास’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई ‘प्रेरणा कैंटीन’ और अन्य स्टॉल्स का भी जायजा लिया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें