फर्रुखाबाद : कायमगंज सीएचसी में खुला जन औषधि केंद्र, अब सस्ती दवाओं से आम जनता को मिलेगी राहत

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक नई शुरुआत हुई। संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने संयुक्त रूप से यहां ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी अवनींद्र कुमार ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर भव्य स्वागत किया।

कायमगंज
कायमगंज

गरीबों को मिलेगी अब सस्ती दवाइयां

उद्घाटन के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक बेहद सराहनीय पहल है। इस जन औषधि केंद्र के माध्यम से अब आम जनता को बाजार के मुकाबले बेहद सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस योजना का सीधा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के उन परिवारों को मिलेगा, जो महंगी दवाओं के कारण अपना इलाज सही से नहीं करा पाते थे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचने में मील का पत्थर साबित होगा।

कायमगंज
कायमगंज

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

इस विशेष अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन, डॉ. नदीम इकबाल, डॉ. अमरीश समेत जिले के गणमान्य व्यक्ति और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जन औषधि केंद्र के खुलने से अब मरीजों को इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलेगी।

कायमगंज
कायमगंज
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें