फर्रुखाबाद : दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में इंटरमीडिएट छात्र की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल – परीक्षा देकर लौट रहे थे

शुक्रवार की देर शाम जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर सामने से आ रही रोडवेज बस से बचने के प्रयास में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायमगंज
मृतका प्रियांश का फाइल फोटो

हेलमेट नहीं पहनना बना मौत की वजह

बता दें कि हादसे में शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरेठी निवासी राम कुमार का 18 वर्षीय पुत्र प्रियांश की मौके पर ही मौत गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रियांश ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अगर प्रियांश ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

कायमगंज
हादसे में घायल छात्र सचिन व सूरज

एम्बुलेंस पहुंची, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिन कुमार ने प्रियांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अन्य साथी शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग निवासी राजीव शाक्य के 18 वर्षीय पुत्र सूरज शाक्य व टीला निवासी अमर सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

वहीं आपको बता दें कि प्रियांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हादसे की जानकारी मिलते ही कस्बा इंचार्ज सोमवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें