फर्रुखाबाद में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: मोबाइल पर बात करते पकड़े गए बाइक सवार, लाइसेंस सस्पेंड – वाहन सीज

फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की अगुवाई में शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मोबाइल पर बाइक चलाना पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबित

चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए 3 बाइक सवार पकड़े गए। इन पर कुल ₹24,000 का जुर्माना लगाया गया और सभी के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) निलंबित कर दिए गए। परिवहन विभाग के अनुसार जनवरी 2026 में अब तक 26 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहन सीज, भारी जुर्माना

अभियान के दौरान बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़क पर चल रहे 5 वाहनों को सीज किया गया। इन सभी पर मिलाकर ₹65,000 का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिना फिटनेस वाहन चलाना यात्रियों की जान से खिलवाड़ है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बिना परमिट ट्रक भी पकड़ा गया

चेकिंग में एक ट्रक बिना वैध परमिट के संचालन करते हुए पकड़ा गया। परिवहन विभाग ने ट्रक को जब्त करते हुए ₹30,000 का चालान किया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

एक दिन में 1.19 लाख का चालान, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा कुल ₹1.19 लाख का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें