फर्रुखाबाद : कायमगंज बाईपास रोड पर छापा, नामी कंपनियों के 2184 फर्जी प्रोडक्ट्स जब्त – कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कस्बे में नामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नकली कॉस्मेटिक्स और फर्जी उत्पाद बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और एक निजी जांच एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में बाईपास रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से मिले सबूतों के आधार पर एक युवक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कायमगंज
कायमगंज

सूचना मिलते ही हरकत में आई एजेंसियां

मुंबई स्थित जांच एजेंसी आईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें कायमगंज क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर, पीडीलाइट और आरबी जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के नकली उत्पाद बेचे जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। जानकारी की पुष्टि के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की।

कायमगंज
कायमगंज

बाईपास रोड पर दुकान में मारा गया छापा

कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दोपहर के समय बाईपास रोड स्थित आफाक मार्केट के पास एक बाइक एजेंसी के नजदीक बनी दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक्स और अन्य उत्पाद बरामद किए गए, जिन्हें देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

कायमगंज
कायमगंज

2184 नकली प्रोडक्ट जब्त

बरामद सामान में नामी कंपनियों की क्रीम, काजल, हेयर रिमूवर और फेविक्विक के 2184 पीस (450 मिलीग्राम) सहित 73 अन्य नकली उत्पाद शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामान के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया है, ताकि आगे की जांच और लैब परीक्षण किया जा सके।

कायमगंज
कायमगंज

आरोपी की पहचान, कॉपीराइट एक्ट में केस

आरोपी दुकानदार की पहचान मोहल्ला पाठक, नई कॉलोनी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 और 65 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब नकली सामान की सप्लाई चेन और इसके मुख्य निर्माताओं की तलाश में जुट गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें