फर्रुखाबाद : 24 घंटे के भीतर दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

जनपद फर्रुखाबाद में नवजात शिशुओं के शव मिलने की घटनाओं से सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहे पर स्थित राम मूर्ति हॉस्पिटल के पास एक खाली पड़े प्लॉट में स्थानीय लोगों ने नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। यह नज़ारा देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर तेज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

रेलवे पटरी पर मिला था नवजात शिशु का शव

इससे एक दिन पहले भी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में ही गैलेक्सी गेस्ट हाउस के सामने रेलवे पटरी पर एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। उस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था।

लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर नवजात शिशुओं के शव मिलने से जिले की कानून-व्यवस्था और सामाजिक हालात पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में दहशत

फतेहगढ़ पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें