फर्रुखाबाद : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

बुधवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद में एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि दोनों युवक बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अमृतपुर बस अड्डे के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

30 मिनट तक ट्रॉली में फंसी रही बाइक

आपको बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अगले हिस्से में फंस गई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला जा सका। तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले सीएचसी राजेपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मृतकों की पहचान, गांव में पसरा मातम

मृतकों की पहचान अमृतपुर कस्बा निवासी दिलीप अवस्थी के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम अवस्थी और उसके चचेरे भाई तिलक राम अवस्थी के 18 वर्षीय पुत्र शोभित अवस्थी के रूप में हुई है। सत्यम बाइक चला रहा था जबकि शोभित पीछे बैठा था। दोनों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

इकलौते बेटे की मौत से बेसुध हुई मां

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पिता किसान हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रजनी अस्पताल में बेहोश हो गईं। परिजनों ने बताया कि धनतेरस के दिन ही सत्यम के लिए नई पल्सर बाइक खरीदी गई थी। मां बार-बार “सत्यम… मेरा बेटा” कहते हुए रोती रही।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिवारों में चीख-पुकार, दादी का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं शोभित कक्षा 11 का छात्र था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मां सुमन, भाई-बहन और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दादी बार-बार यही कहती रहीं कि दोनों भाई हमेशा साथ ही आते-जाते थे।

कायमगंज
कायमगंज

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

अमृतपुर थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फौरी सूचना दर्ज कर ली है और पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें