फर्रुखाबाद : माघ मेले के दौरान कल्पवास कर रहे संत का निधन, पंचाल घाट आश्रम में दी गई भू-समाधि

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के पंचाल घाट गंगा तट पर चल रहे श्रीरामनगरी माघ मेले में कल्पवास कर रहे एक संत का निधन हो गया। हरदोई जिले के निवासी संत मनमोहन गिरी महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने से मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लंबे समय से बीमार चल रहे थे संत

शिष्यों के अनुसार संत मनमोहन गिरी महाराज काफी समय से अस्वस्थ थे। शुक्रवार को अचानक उनकी सांस फूलने लगी, जिसके बाद शिष्य उन्हें तुरंत श्रीरामनगरी मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्थायी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद संत को मृत घोषित कर दिया। संत के निधन की खबर मिलते ही मेला क्षेत्र में मौजूद साधु-संतों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पंचाल घाट आश्रम में दी गई भू-समाधि

संत के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पंचाल घाट (घटियाघाट) स्थित आश्रम ले जाया गया। वहां विधि-विधान से समाधि स्थल की खुदाई कर भू-समाधि दी गई।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी साधु-संतों की भीड़

भू-समाधि के दौरान मेला क्षेत्र से बड़ी संख्या में साधु-संत, कल्पवासी और श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। सभी धार्मिक अनुष्ठानों के बाद संत मनमोहन गिरी महाराज को श्रद्धा के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें