फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

जनपद फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

घायल हालत में मिली थी महिला

आपको बता दें कि दो दिन पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। वह न तो अपना नाम बता पा रही थी और न ही पता। हालत नाजुक होने पर पुलिस ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया।

हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल रेफर

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद महिला की तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मोर्चरी में रखा शव, पुलिस जांच में जुटी

महिला की मौत की सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें