कायमगंज में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर शराब बरामद

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

शनिवार, 20 दिसंबर की रात पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पश्चिम नगला (बसोला) के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

प्लास्टिक पिपिया में छुपाकर रखी थी कच्ची शराब

पकड़े गए व्यक्ति के पास मौजूद पीले रंग की प्लास्टिक पिपिया की तलाशी लेने पर उसमें 15 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। साथ ही आरोपी की जेब से 170 रुपए नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी शराब बनाने और बेचने का कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा सका।

आरोपी की पहचान और कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बसोला निवासी रामचंद्र के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को सील कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें