कायमगंज में दबंगों का कहर: मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, दोनों की हालत नाजुक

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के चरन नगला गांव में पुरानी रंजिश में परिवार के ही कुछ दबंगों ने मां बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विरोध किया तो टूट पड़े हमलावर

चरन नगला निवासी प्रताप सिंह की पुत्री किरण ने कोतवाली में दिए प्रार्थना में कहा कि शनिवार, 20 दिसंबर को वह अपनी मां कमला देवी के साथ पुराने मकान पर पहुंची थी। इसी दौरान परिवार के ही रामनरेश, किशनलाल, रामवीर और अनीता वहां आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने बचाई जान, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह मां-बेटी को बचाया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से दोनों को कायमगंज सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

रास्ता रोककर दी धमकी, दहशत में पीड़िता

पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। रविवार, 21 दिसंबर को जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी, तो आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। डर के कारण उसे खेतों से होकर कोतवाली पहुंचना पड़ा।

कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने जानकारी दे तू बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें