खुलेआम जुए की बाज़ी! कायमगंज पुलिस ने चार जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा, नकदी-ताश बरामद

शनिवार, 20 दिसंबर को कोतवाली कायमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश के पत्ते व अन्य सामग्री बरामद की है।

1740 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त

पुलिस तलाशी में आरोपियों के पास से कुल 1740 रुपए नकद व 52 ताश के पत्ते मौके से बरामद किए हैं।मौके से मिली सभी सामग्री को सील कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम अवदेश (45), दिनेश (53), सालिम (42) और रवि (30) बताए। सभी आरोपी नई बस्ती, कस्बा कायमगंज, थाना कायमगंज क्षेत्र के निवासी हैं।

जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13-जी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

पुलिस का सख्त संदेश

कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें