कायमगंज में बेटी गायब, घर से 4 लाख के जेवर और 90 हजार नकद ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है कि सोमवार, 15 दिसंबर को उसकी पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। महिला का कहना है कि गांव का ही अजय वीर सिंह का अमन उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

जेवर और नकदी ले जाने का आरोप

मां ने आरोप लगाया कि जाते समय उसकी बेटी घर में रखे संदूक से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी साथ ले गई। जेवरों की कीमत करीब 4 लाख है, जबकि 90 हजार रुपए नकद भी घर से गायब हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें