फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों की तैनाती में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल गुरुवार देर रात जारी किया गया, जिसके बाद कई थानों और चौकियों पर नए प्रभारी तैनात कर दिए गए।

शहर कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव पांडेय को मिला नया थाने का चार्ज
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय को अब मेरापुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मेरापुर के थानाध्यक्ष अजब सिंह को मऊ दरवाजा थाने की कमान दी गई है।
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल चौकी को मिला नया प्रभारी
फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को अब शहर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। यह बदलाव शहर की सुरक्षा और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खुदागंज और सेंट्रल जेल चौकी में अदला-बदली
खुदागंज चौकी के प्रभारी शिव कुमार को फतेहगढ़ क्षेत्र की सेंट्रल जेल चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को खुदागंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
अमृतपुर और आवास विकास चौकी में नई तैनाती
रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल सिंह को अमृतपुर चौकी का नया चार्ज मिला है। इसके अलावा शमशाबाद थाने में तैनात दारोगा दीपक कुमार को आवास विकास चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।


















