कायमगंज: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर जन जागृति सेवा संगठन सख्त, CO को सौंपा ज्ञापन—कड़ी कार्रवाई की मांग तेज

कायमगंज में छेड़छाड़ पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। जन जागृति सेवा संगठन के पदाधिकारी गुरुवार को क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी से मिले और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

छात्रा से अभद्रता और मारपीट का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, 1 दिसंबर को उनकी बेटी कोचिंग पढ़ने नगर के एक मोहल्ले में आई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसके साथ गंदी हरकतें कीं, गाली-गलौज किया और विरोध करने पर मारपीट भी की।

मुकदमा दर्ज, अब संगठन ने मांगा उचित धाराओं में संशोधन

परिवार की लिखित शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। लेकिन संगठन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर कड़ी धाराएं जोड़कर कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिले और आरोपियों को सख्त सजा हो।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे संगठन के पदाधिकारी

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, प्रदेश प्रभारी राम अवतार, मोहिनी, गोविंद, कौशल, चंदन प्रधान, सुलेखा, दिनेश, जोधा सिंह, जितेंद्र कश्यप, रानी, सुशील, ज्ञानचंद, नरेश बाथम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें