फर्रुखाबाद: शादी के 7 महीने बाद महिला फंदे पर लटकी, मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहमलापुर गांव में गुरुवार को एक 7 महीने की नई-नवेली दुल्हन जूली संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी के सात महीने बाद मिली मौत की खबर

मृतका जूली की शादी करीब सात महीने पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के निवासी सत्यवीर से हुई थी, जो निजी नौकरी करता है। चाचा रक्षपाल के अनुसार, जूली करीब एक महीने पहले ही मायके अहमलापुर आ गई थी।

मोहम्मदाबाद आउट
मृतक जूली का फाइल फोटो

पति से फोन पर बात के बाद बढ़ी थी चिंता

परिवारवालों ने बताया कि तीन दिन पहले जूली की अपने पति सत्यवीर से बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह बेहद चुप-चुप रहने लगी थी। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

पड़ोसियों ने देखा फंदे पर लटका शव

पड़ोसियों ने जूली को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत शोर मचाया। सूचना परिवार तक पहुंची और फिर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पुलिस जांच जारी, ससुराल वाले पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

जूली की मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें