कायमगंज में गुरुवार का दिन गर्व और जोश से भरा रहा। भारतीय सेना में ट्रेनिंग पूरी करके लौटे 17 युवाओं का नगर में ज़ोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही ये सभी जवान अपने शहर पहुंचे, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों से लेकर नगरवासियों तक हर किसी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर सम्मान दिया।

एसएनएम इंटर कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
इन जवानों के सम्मान में एसएनएम इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट चौराहा, पुलिया पुल ग़ालिब, तहसील रोड, बजरिया, श्यामा गेट, लोहाई बाजार, मैन चौराहा और पृथ्वी दरवाजा होते हुए वापस कॉलेज में समाप्त हुई।

मंदिर में पहुंचकर लिया आशीर्वाद, लोगों ने किया सम्मान
यात्रा के दौरान चयनित युवाओं ने पृथ्वी दरवाजा स्थित बांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर और बाजारों में मौजूद लोगों ने भी सैनिकों का तालियों और जयकारों के साथ स्वागत किया। युवाओं का यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बना।

इन बहादुर युवाओं का हुआ सेना में चयन
भारतीय सेना में इस बार कायमगंज क्षेत्र के 17 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें शामिल हैं—
धर्मेंद्र ठाकुर, अर्जुन सिंह, कलाम, प्रतोष, अजीत, वीटू, अजय, रवि, मीनेश, नितेश कुमार, आकाश, सचिन पाल, शिवम पाल, नितेश, अवनेंद्र और ऋषभ। इन सभी ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर सेना में जगह बनाई है। क्षेत्र के लोग इन युवा सपूतों पर गर्व कर रहे हैं।


















