फर्रुखाबाद में चला सख्त चेकिंग अभियान: 16 वाहन सीज, 4.30 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद में बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ओवरहाइट और ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई

अभियान में 5 ओवरहाइट और 3 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। इनमें से ओवरलोड ट्रकों पर 97 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि ऐसे वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण बनते हैं, इसलिए किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहन भी पकड़े गए

चेकिंग के दौरान 4 वाहन ऐसे मिले जिनमें रिफ्लेक्टिव टेप नहीं था। इन्हें भी सीज करते हुए 40 हजार रुपये का चालान किया गया। प्रशासन लगातार वाहनों को रात में सुरक्षित चलाने के लिए रिफ्लेक्टिव टेप को अनिवार्य कर रहा है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

टैक्स बकाया वाहनों पर भी कार्रवाई

अभियान में 4 वाहन ऐसे मिले जिन पर टैक्स बकाया था। अधिकारियों ने इन्हें सीज करते हुए 1.80 लाख रुपये का कर आरोपित किया। प्रशासन का कहना है कि टैक्स चोरी पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें