कायमगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइकें बरामद

जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को धर दबोचा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो शातिर चोर बाइक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर पितौरा गांव के तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कायमगंज
कायमगंज

आरोपियों से 6 बाइक और चेसिस बरामद

गिरफ्तार किए गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक बाइक चेसिस, चाबी का गुच्छा और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे।

कायमगंज
Oplus_16908290

शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जनपद कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी राम अवतार की पुत्र निर्दोष माथुर व निवासी मोहल्ला सेन निवासी लालाराम टेलर की पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ सचिन के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का हिस्सा हैं। निर्दोष माथुर पर बदायूं, एटा, कासगंज और फर्रुखाबाद में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सत्य प्रकाश पर 3 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

एसपी के निर्देश पर चली विशेष कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें