कायमगंज में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कायमगंज नगर के मोहल्ला बजरिया में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तंबाकू व्यापारी अनंती शरण जैन के बेटे नीरज जैन उर्फ संजू (45) ने पत्नी से विवाद के बाद घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार में मचा कोहराम

संजू को फंदे पर लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया।

कायमगंज
कायमगंज

तीन बच्चों का पिता था नीरज

मृतक नीरज जैन के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा रौनक (19) दिल्ली में पढ़ाई करता है, जबकि छोटा बेटा श्रेयांश (14) और बेटी खुशी (8) मां के साथ घर पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार, नीरज शराब पीने का आदी था और आए दिन नशे में पत्नी से झगड़ा करता था।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने किया मौके का मुआयना

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें