कायमगंज में बिजली विभाग की लापरवाही से गौवंशों की मौत, गौरक्षकों ने की पोस्टमार्टम की मांग

कायमगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से दो गौवंशों को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पूर्व विदेश मंत्री के पैतृक गांव की बताई जा रही है।

कायमगंज
कायमगंज

करंट की चपेट में आए दो गौवंश, मौके पर मौत

क्षेत्र के गांव पितौरा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास लगे खुले ट्रांसफार्मर के आसपास चर रहे दो गौवंश अचानक करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने जब जोरदार आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

कायमगंज
कायमगंज

स्कूल के पास हादसा, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

ट्रांसफार्मर के पास ही कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जहां रोज सैकड़ों की संख्या में छोटे बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षात्मक घेरा नहीं बनाया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

कायमगंज
कायमगंज

गौ रक्षा टीम ने की पोस्टमार्टम मांगा

मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिंदू, खंड संयोजक उत्कर्ष राजपूत, सह संयोजक नितिश राजपूत, अर्जुन सिंह राठौर व प्रभात जी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जेई जावेद का कहना है — “गौवंशों की मौत करंट से नहीं बल्कि कुछ खाकर हुई है।”

इस बयान पर गौ रक्षा टीम ने कड़ी नाराजगी जताई और मांग की कि मृत गाय और बछड़े का पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कायमगंज
कायमगंज

Leave a Comment

और पढ़ें