फर्रुखाबाद में रातों-रात पुलिस महकमे में फेरबदल: कई थानाध्यक्ष बदले

फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसपी आरती सिंह ने बुधवार देर रात बड़ा कदम उठाया है। जिले में कई थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी बदल दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम बेहतर पुलिसिंग और जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

कायमगंज
कायमगंज

कंपिल थाने के नए थानाध्यक्ष बने नितिन कुमार

एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के प्रभारी उप निरीक्षक नितिन कुमार को कंपिल थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब वे क्षेत्र की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कपिल कुमार को मिला कादरी गेट थाने का चार्ज

वहीं कंपिल थाने के प्रभारी कपिल कुमार को अब कादरी गेट थाने का प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि उनकी तैनाती से शहर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और बढ़ेगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

राजेश सिंह पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाली

कादरी गेट थाने में तैनात निरीक्षक अपराध राजेश कुमार सिंह को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया है। वहीं संजय कुमार राय को नवाबगंज थाना क्षेत्र में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें