फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में फ्लिपकार्ट मैनेजर की दर्दनाक मौत, दीपावली से पहले घर में छाया मातम

फर्रुखाबाद में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फ्लिपकार्ट में मैनेजर पद पर कार्यरत 33 वर्षीय आदित्य कुमार की बाइक बेवर रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

आदित्य बाराबंकी के रहने वाले, फर्रुखाबाद में अकेले रहते थे

आपको बता दें कि मृतक आदित्य कुमार बाराबंकी जनपद के मसौली भूलीगंज के निवासी थे। नौकरी के चलते वे फर्रुखाबाद के बेवर रोड पर किराए के कमरे में अकेले रहते थे। हादसे के समय वे कहीं से लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने पर उनकी मौत हो गई।

फर्रुखाबाद
मृतक फ्लिपकार्ट मैनेजर आदित्य कुमार का फाइल फोटो

मौत की सूचना पर मचा कोहराम

मृतक के बड़े भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। जब उन्होंने आदित्य के नंबर पर कॉल किया तो पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। परिवार यह खबर सुनते ही शोक में डूब गया। दीपावली से ठीक पहले घर में मातम का माहौल बन गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पत्नी लखनऊ में करती हैं नौकरी, बेटी हुई अनाथ

आदित्य की शादी को नौ साल हो चुके थे। उनकी पत्नी अपर्णा लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। आदित्य की सात साल की बेटी है जो अब पिता के साये से वंचित हो गई है। परिवार के अनुसार, आदित्य जल्द ही दीपावली पर घर आने वाले थे। लेकिन अब परिवार को उनकी निधन की खबर ने तोड़कर रख दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस ने किया पंचनामा, आगे की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हादसा बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुआ है। आगे की जांच जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें