त्योहारों से पहले कायमगंज में DM और SP का फ्लैग मार्च, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

फर्रुखाबाद के कायमगंज में आने वाले धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कायमगंज
कायमगंज

नगर के मुख्य बाजार में पुलिस का पैदल मार्च

गल्ला मंडी चौराहे से शुरू हुआ यह पैदल मार्च मेन चौराहा, लोहाई बाजार, श्याम गेट, बजरिया, काज़म खान, जामा मस्जिद और तहसील रोड होते हुए पुलिया पुल ग़ालिब तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और धार्मिक स्थलों में सुरक्षा इंतज़ामों की जांच की।

कायमगंज
कायमगंज

दुकानदारों और लोगों से बातचीत

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

कायमगंज
कायमगंज

संवेदनशील इलाकों पर नजर

एसपी ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बाजारों में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा, और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कायमगंज
कायमगंज

अधिकारियों की मौजूदगी में दिखी सख्ती

मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आशुतोष सिंह, सेकेंड इंस्पेक्टर कामिल खान, एसआई सुधा पाल, एसआई मोहित द्विवेदी, और विभिन्न थानों की पुलिस टीमें मौजूद रहीं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और त्योहारों के दौरान शांति का माहौल बनाए रखना था।

Leave a Comment

और पढ़ें