फर्रुखाबाद : कायमगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, बूथ बदलने पर मतदाताओं को मिलेगा लिखित नोटिस

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और मतदान केंद्रों के समायोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कायमगंज पहुंचकर मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

कायमगंज
कायमगंज

बूथ पर पहुंचकर डीएम ने परखी पुनरीक्षण की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने तहसील के सामने स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के मतदेय स्थल संख्या 158 और संविलियन विद्यालय नगर क्षेत्र कायमगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से मतदाता सूची के पुनरीक्षण और बूथ समायोजन की जानकारी ली। दीवार पर चस्पा मतदेय स्थल के विवरण में काट-छांट मिलने पर उन्होंने सही प्रिंट लगवाने के निर्देश दिए।

कायमगंज
कायमगंज

बूथ पर 610 मतदाता, दो अनुभागों में हुआ समायोजन

बीएलओ राजन कुमार ने बताया कि समायोजन के बाद बूथ पर दो अनुभाग बनाए गए हैं। यहां कुल 610 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 328 पुरुष और 282 महिलाएं शामिल हैं। बूथ का जेंडर रेशियो 859 बताया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन मोहल्लों के मतदाताओं के बूथ बदले गए हैं, उन्हें लिखित नोटिस देकर नए बूथ की जानकारी दी जाए।

कायमगंज
कायमगंज

डुप्लीकेट नामों की जांच के दिए निर्देश

डीएम ने बीएलओ, सभासद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची की बारीकी से जांच कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सूची में डुप्लीकेट और गलत नाम न रहें। साथ ही बूथ समायोजन की जानकारी संबंधित मतदाताओं तक समय से पहुंचाई जाए।

कायमगंज
कायमगंज

कॉलेजों में अभियान चलाकर जुड़ेंगे नए मतदाता

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए डीएम ने आसपास के इंटर और डिग्री कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण सिंह, एसडीएम अभिषेक वर्मा और सीओ अजय वर्मा मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें