फर्रुखाबाद : एसपी ने किए 11 दरोगाओं के तबादले – कायमगंज और राजेपुर थाने को मिले नए उपनिरीक्षक

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 11 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में कायमगंज, राजेपुर, अमृतपुर और फर्रुखाबाद सहित कई क्षेत्रों में नई तैनाती की गई है।

कायमगंज कोतवाली में दो उपनिरीक्षकों की तैनाती

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक सुबोध यादव को साइबर क्राइम थाने से कायमगंज थाना भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक विमल कुमार को कादरीगेट थाने से कायमगंज थाने में तैनाती दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक शिवकुमार को कुआंखेड़ा पुलिस चौकी, थाना कायमगंज से आवास विकास पुलिस चौकी, थाना कादरीगेट भेजा गया है।

राजेपुर और अमृतपुर में भी बदले कार्यक्षेत्र

उपनिरीक्षक दीपक कुमार को आवास विकास चौकी, कादरीगेट से अमृतपुर थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को सेंट्रल जेल चौकी, कोतवाली फतेहगढ़ से राजेपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक राहुल सिंह को अमृतपुर थाने से कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है।

फर्रुखाबाद और अन्य क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी

उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को नीब करोरी चौकी, थाना मोहम्मदाबाद से टिकौना चौकी, थाना फर्रुखाबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक शाकिर अली को टिकौना चौकी से कोतवाली फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक रामकेश को मेडिकल थाने, मऊदरवाजा से चुनाव सेल में तैनाती मिली है।

पुलिस लाइन और यूपी-112 में भी बदलाव

उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला को पुलिस लाइन से यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अरुण कुमार को संकिसा चौकी, थाना मेरापुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें