फर्रुखाबाद : कायमगंज के शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं और फूड स्टॉल ने बढ़ाई रौनक

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और खानपान के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चाचा नेहरू के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रबंधक मोनिका अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद छात्राओं को उनके जीवन, विचारों और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

दौड़ से लेकर म्यूजिकल चेयर तक हुई प्रतियोगिताएं

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, बैलून रेस और लेमन रेस सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके अलावा बच्चों ने अपने-अपने खानपान के स्टॉल भी लगाए, जिनमें उनकी रचनात्मकता और उत्साह देखने को मिला।

विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने छात्राओं को बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था और उनके साथ समय बिताना पसंद था।

 

शिक्षकों ने भी बच्चों को किया प्रेरित

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचारों के माध्यम से छात्राओं को नेहरू जी के जीवन और उनके विचारों से परिचित कराया। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, अमित कुमार, कमला गंगवार, शायना खान, सुरभि श्रीवास्तव, लालाराम राजपूत और शशांक शुक्ला सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें