Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में ‘साहसी बालिका संस्था’ ने बाल दिवस के मौके पर एक खास आयोजन किया। संस्था ने ईंट-भट्ठों पर रहने वाले मजदूरों के बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया।

अधिकारियों और संस्था का सहयोग
कार्यक्रम का आयोजन ‘साहसी बालिका संस्था’ की खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा और थाना प्रभारी विनोद शुक्ला मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी से बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें तरह-तरह के खेल खिलाए।

बच्चों को बांटे गए उपहार
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई का सामान जैसे कॉपियां, पेंसिल और रबर दी गई। इसके साथ ही उन्हें खाने के लिए मिठाई, बिस्कुट, नमकीन और चिप्स भी बांटे गए। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्य अंकुर मिश्रा, चिराग, दिव्या, गरिमा,अंजू, चांदनी, किरन, कनक, शीतल व नेहा समेत अन्य लोगों ने पूरा सहयोग किया।


























